Home क्राइम/हादसा Sirmaur News: नाहन में ऐसे गायब हो रहे थे कारों के टायर! पुलिस ने खोला बड़ा राज, आरोपी का शातिर खेल जानकर रह जाएंगे हैरान

Sirmaur News: नाहन में ऐसे गायब हो रहे थे कारों के टायर! पुलिस ने खोला बड़ा राज, आरोपी का शातिर खेल जानकर रह जाएंगे हैरान

by Dainik Janvarta
0 comment

Sirmaur News: नाहन में टायर चोरी का हैरान करने वाला खेल! पहले कारों से उड़ाता था टायर, फिर खुद की गाड़ी में लगाकर बेच देता था

नाहन (सिरमौर): नाहन में लगातार हो रही कारों के टायर चोरी की वारदातों का खुलासा होने के बाद अब आरोपी का ‘चोरी का पूरा खेल’ भी सामने आ गया है। 22 वर्षीय आरोपी अभिमन्यु बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। वह पहले सुनसान जगहों पर खड़ी कारों के टायर चोरी करता, फिर उन्हीं टायरों को अपनी कार में लगाकर चंडीगढ़ के मनीमाजरा मोटर मार्केट पहुंच जाता। वहां एक झूठी कहानी सुनाकर टायर बेच देता था। एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि वैज्ञानिक जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन ने आखिरकार आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

रात के अंधेरे में सुनसान जगहों पर बनाता था निशाना

एसपी एन.एस. नेगी के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी अभिमन्यु पुत्र स्वर्गीय अनिल कुमार (22), निवासी चीड़ावाली मोहल्ला, नाहन रात के समय सुनसान स्थानों पर खड़ी कारों को निशाना बनाता था। वह कारों के चारों टायर और रिम/अलॉय व्हील खोलकर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में लाद लेता और सीधे चंडीगढ़ के मनीमाजरा मोटर मार्केट पहुंच जाता था।

दुकानदारों को सुनाता था चालान वाली झूठी कहानी

मनीमाजरा पहुंचकर आरोपी दुकानदारों से कहता था कि उसकी कार में लगे अलॉय व्हील आरसी के अनुरूप नहीं हैं और पुलिस लगभग 10 हजार रुपये का चालान कर सकती है। वह यह भी बताता था कि उसने सेकेंड हैंड टायर खरीदे हैं और उन्हें अपनी कार में लगवाना चाहता है।

Also Read : Sirmaur News: नाहन में कारों के टायर चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार, 4 बड़े केस सुलझे; चोरी के सभी टायर-रिम बरामद

दुकानदार उसकी बातों में आकर चोरी किए गए टायर उसकी कार में लगा देते थे, जबकि उसकी कार के पुराने टायर डिक्की में रख दिए जाते थे।

फिर पुराने बताकर बेच देता था चोरी के टायर

इसके बाद आरोपी उन्हीं दुकानदारों से कहता था कि अब पुराने टायर उसके किसी काम के नहीं हैं और यदि वे चाहें तो उन्हें खरीद सकते हैं। टायर अच्छी स्थिति में होने के कारण दुकानदार उन्हें खरीद लेते थे। आरोपी ने चोरी किए गए टायर चार अलग-अलग दुकानों पर 8 हजार से 11,500 रुपये तक में बेच दिए।

पुलिस ऐसे पहुंची आरोपी तक

लगातार हो रही टायर चोरी की घटनाओं के बाद गठित विशेष जांच दल (SIT) ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान ट्रैफिक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी वाले इलाकों में संदिग्ध रूप से आती-जाती दिखाई दी। इसके अलावा पूर्व के एक समान मामले में भी उसकी मोबाइल लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और साइबर टीम ने उसके बैंक खातों के लेन-देन की जांच की। जांच में पता चला कि प्रत्येक चोरी की घटना के अगले दिन उसके खाते में मनीमाजरा मोटर मार्केट की दुकानों से ऑनलाइन भुगतान आया था।

16 चोरी के टायर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन जैसे मजबूत तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मनीमाजरा मोटर मार्केट की चार अलग-अलग दुकानों से चोरी किए गए 16 टायर (रिम और अलॉय व्हील सहित) बरामद कर लिए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि जिला पुलिस वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.