Home क्राइम/हादसा Kangra News: संस्कृत विश्वविद्यालय के 2 छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता, ब्यास नदी किनारे मिले बैग; SDRF का बड़ा सर्च ऑपरेशन

Kangra News: संस्कृत विश्वविद्यालय के 2 छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता, ब्यास नदी किनारे मिले बैग; SDRF का बड़ा सर्च ऑपरेशन

by Dainik Janvarta
0 comment

Kangra News: संस्कृत विश्वविद्यालय के दो छात्र रहस्यमयी ढंग से लापता, ब्यास नदी किनारे मिले बैग; ड्रोन और SDRF की मदद से सर्च ऑपरेशन तेज

क्या दोनों छात्र ब्यास नदी में बह गए या फिर इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है?
ब्यास नदी के किनारे दोनों के बैग मिलने के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है।

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद व्यास परिसर, बलाहर में अध्ययनरत शास्त्री प्रथम वर्ष के दो नाबालिग छात्रों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्र सोमवार सुबह विश्वविद्यालय के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार हरिपुर तहसील के बगरोट निवासी रमन कुमार ने देहरा थाना में शिकायत देकर बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा कृष शर्मा और 17 वर्षीय भतीजा सक्षिव शर्मा सोमवार सुबह करीब आठ बजे केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जाने के लिए घर से निकले थे। शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों के फोन बंद मिले।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों के साथ विश्वविद्यालय परिसर, आसपास के इलाकों और संभावित मार्गों पर गहन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान लोअर सुनहेत क्षेत्र में ब्यास नदी के किनारे दोनों छात्रों के बैग बरामद हुए। बैग मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि दोनों छात्र नदी में बह गए हो सकते हैं, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर तैनात किया गया है। देहरा पुलिस ड्रोन कैमरों, डॉग स्क्वायड और अन्य तकनीकी संसाधनों की मदद से ब्यास नदी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि छात्रों के बारे में कोई अहम सुराग मिल सके।

एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि दोनों छात्रों की तलाश के लिए उपलब्ध सभी तकनीकी, मानवीय और अन्य आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस की टीमें लगातार मौके पर मौजूद हैं और परिजनों, स्थानीय लोगों तथा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और संभावित सभी स्थानों पर तलाशी जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.