Home मौसम सिरमौर अपडेट: ऑरेंज अलर्ट पर नाहन के सभी स्कूल-कॉलेज 29 जुलाई को बंद, SDM का बड़ा आदेश

सिरमौर अपडेट: ऑरेंज अलर्ट पर नाहन के सभी स्कूल-कॉलेज 29 जुलाई को बंद, SDM का बड़ा आदेश

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर: ऑरेंज अलर्ट के चलते नाहन उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान 29 जुलाई को रहेंगे बंद, SDM ने जारी किए आदेश

सिरमौर में लगातार बिगड़ते मौसम के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। ऑरेंज अलर्ट के चलते नाहन उपमंडल के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान 29 जुलाई को बंद रहेंगे, जबकि परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी।

नाहन (सिरमौर)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) शिमला द्वारा जिला सिरमौर के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र नाहन उपमंडल प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) नाहन राजीव कुमार ने 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को उपमंडल के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

आईएमडी द्वारा जिले में अत्यधिक भारी वर्षा, आंधी-तूफान, बिजली गिरने, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन तथा अन्य मौसम संबंधी घटनाओं की संभावना जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार नाहन उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई तथा आंगनवाड़ी केंद्र 29 जुलाई को बंद रहेंगे।

हालांकि, पूर्व निर्धारित सभी परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी और उन पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उपमंडलाधिकारी (नागरिक) ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा और हितों की पूरी तरह रक्षा की जा सके।

वहीं, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति और ड्यूटी के संबंध में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश एवं आदेश पूर्ववत लागू रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.