Home क्राइम/हादसा Sirmaur News: राजबन में घर से 2.722 किलो चूरापोस्त बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन; आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

Sirmaur News: राजबन में घर से 2.722 किलो चूरापोस्त बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन; आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर: घर में छिपाकर रखी थी 2.722 किलो भुक्की, गुप्त सूचना ने खोला राज; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पांवटा साहिब: सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल डिटेक्शन टीम की गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई में एक व्यक्ति के घर से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

सिरमौर पुलिस लगातार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में 25 जुलाई 2026 को स्पेशल डिटेक्शन टीम, पांवटा साहिब गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय सूचना मिली कि राजबन कांटा के समीप रहने वाला एक व्यक्ति अपने रिहायशी मकान में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और राजबन डाकघर के अंतर्गत मुगलावाला स्थित बाबू राम निवासी गांव भजौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर (हाल निवासी मुगलावाला, राजबन) के मकान पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.722 किलोग्राम चूरापोस्त (भुक्की) बरामद की। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चूरापोस्त कहां से लाई गई थी और इसे किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.