Home क्राइम/हादसा कालाअंब हादसा: सिरमौर के कालाअंब में बड़ा हादसा, क्रेन से गिरकर 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

कालाअंब हादसा: सिरमौर के कालाअंब में बड़ा हादसा, क्रेन से गिरकर 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब: क्रेन से गिरा मजदूर, पलभर में चली गई जान… कालाअंब के लोहा उद्योग में दर्दनाक हादसा

कालाअंब (सिरमौर)। रविवार को कालाअंब के एक लोहा उद्योग में काम के दौरान हुआ एक हादसा एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन ले गया। क्रेन पर कार्य कर रहा 32 वर्षीय मजदूर अचानक संतुलन खो बैठा और ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक लोहा उद्योग में यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर क्रेन के माध्यम से भारी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कार्य कर रहा था। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद उद्योग परिसर में अफरा-तफरी मच गई और साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की पहचान विश्वजीत (32) पुत्र निवासी ग्राम करियाबर, डाकघर सोडरी, तहसील निजामाबाद, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। गंभीर चोटें लगने के कारण अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

उधर, एसपी एन.एस. नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.