Home क्राइम/हादसा Una Accident: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर भीषण हादसा, खड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार ईको; 2 गंभीर घायल

Una Accident: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर भीषण हादसा, खड़ी कार से टकराई तेज रफ्तार ईको; 2 गंभीर घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

Una Accident News: चंडीगढ़-धर्मशाला हाईवे पर भीषण टक्कर, खड़ी कार से टकराई ईको; दो लोगों की टांगें टूटीं

ऊना। चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक तेज रफ्तार ईको कार खड़ी गाड़ी से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और कुछ ही पलों में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

जानकारी के अनुसार, उपमंडल अंब के अंतर्गत दिलवां के समीप शनिवार को यह सड़क हादसा हुआ। एचपी नंबर की एक कार शिमला से धर्मशाला की ओर जा रही थी। रास्ते में चालक सड़क किनारे वाहन रोककर कुछ देर के लिए नीचे उतर गया। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि ईको कार के सभी शीशे चकनाचूर हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टक्कर के प्रभाव से खड़ी कार करीब 25 फीट आगे तक खिसक गई।

बताया जा रहा है कि ईको कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। हादसे में दो यात्रियों की टांगें टूट गईं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवम अस्पताल, ऊना में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.