Home राज्य Himachal News: “नशा मतलब नाश”… डीसी प्रियंका वर्मा का युवाओं को बड़ा संदेश, सिरमौर में 190 प्रतिभागियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Himachal News: “नशा मतलब नाश”… डीसी प्रियंका वर्मा का युवाओं को बड़ा संदेश, सिरमौर में 190 प्रतिभागियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal News: नशे को हमेशा ‘NO’ कहें, आपका आज का फैसला ही भविष्य तय करेगा; नाहन में उपायुक्त प्रियंका वर्मा का युवाओं को बड़ा संदेश

नाहन: “नशे का मतलब सिर्फ नशा नहीं, बल्कि जीवन का नाश है।” इसी संदेश के साथ सिरमौर जिला प्रशासन ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। जिला स्तरीय “नशा मुक्त युवा- विकसित भारत” कार्यक्रम में उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने और हर हाल में नशे को ‘NO’ कहने की अपील की।

संस्कृत महाविद्यालय नाहन में आयोजित जिला स्तरीय “नशा मुक्त युवा- विकसित भारत” प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा प्रतियोगिता, करियर और समाज में आगे बढ़ने की होड़ के कारण कई बार तनाव और अवसाद का शिकार होकर नशे की ओर बढ़ जाता है। ऐसे समय में निराश होने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि नशा का वास्तविक अर्थ “नाश” है, जो केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके चरित्र, परिवार, भविष्य और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आज लिया गया सही निर्णय ही उनका भविष्य तय करेगा, इसलिए सकारात्मक सोच अपनाएं और जीवन में हमेशा नशे से दूरी बनाए रखें।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने युवाओं से संवाद भी किया और नशे की ओर बढ़ते रुझान के कारणों पर चर्चा करते हुए उनसे सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि जितने अधिक युवा नशे के खिलाफ जागरूक होंगे, उतना ही सिरमौर जिला भी नशामुक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

पुलिस अधीक्षक ने दी अच्छी संगत चुनने की सलाह

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सच्चा मित्र वही है जो गलत रास्ते पर जाने से रोके, न कि बुराई में साथ दे। उन्होंने बताया कि नशे की शुरुआत अक्सर छोटे स्तर से होती है, लेकिन धीरे-धीरे व्यक्ति गंभीर और सिंथेटिक ड्रग्स का आदी बन जाता है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशे से जुड़ी गतिविधियां दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

रसालः” पत्रिका का हुआ विमोचन, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संस्कृत कॉलेज नाहन की वार्षिक पत्रिका “रसालः” का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने नशा न करने की शपथ ली। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

190 प्रतिभागियों ने लिया भाग

जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, ऑनलाइन रील निर्माण और ऑनलाइन स्लोगन लेखन सहित कुल 8 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें लगभग 190 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिताओं के विजेता

लोक नृत्य: प्रथम- राजकीय संस्कृत कॉलेज नाहन, द्वितीय- यूथ क्लब राजगढ़, तृतीय- राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब।

लोक संगीत: प्रथम- स्नेहा, द्वितीय- निहारिका एवं टीम।

भाषण: प्रथम- ऋषभ, द्वितीय- शिवम, तृतीय- सुनयना।

नुक्कड़ नाटक: प्रथम- राइजिंग स्टार नाहन, द्वितीय- संस्कृत महाविद्यालय नाहन।

स्लैम पोएट्री: प्रथम- शिवम, द्वितीय- ऋषभ, तृतीय- करीना चौहान।

पेंटिंग: प्रथम- प्रभा ठाकुर (जेडीएस यूथ क्लब राहोर), द्वितीय- अभिनव, तृतीय- एकता।

ऑनलाइन रील निर्माण: प्रथम- हर्ष (मोहम्मद अनास टीम), द्वितीय- एनएसएस इकाई संस्कृत कॉलेज नाहन, तृतीय- अभय शर्मा।

स्लोगन लेखन: प्रथम- वंदना (संस्कृत कॉलेज), द्वितीय- साक्षी, तृतीय- वंशिका कुमारी (राजकीय महाविद्यालय नाहन)।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.