Home समस्या/समाधान नाहन: 5 दिन बाद बहाल हुई गिरी पेयजल योजना, सफल परीक्षण के बाद जलापूर्ति शुरू

नाहन: 5 दिन बाद बहाल हुई गिरी पेयजल योजना, सफल परीक्षण के बाद जलापूर्ति शुरू

by Dainik Janvarta
0 comment

5 दिन की कड़ी मेहनत के बाद नाहनवासियों के लिए बड़ी राहत!

गिरी नदी आधारित पेयजल योजना फिर से हुई सुचारु, देर रात सफल परीक्षण के बाद जलापूर्ति बहाल

नाहन: 5 दिन बाद गिरी पेयजल योजना बहाल हो गई है। अब सफल परीक्षण के बाद नियमित जलापूर्ति मिलेगी। ये नाहन शहर के लिए राहत भरी खबर है।

गिरी नदी, ददाहू से संचालित एलडब्ल्यूएसएस (LWSS) नाहन टाउन पेयजल योजना का सफल परीक्षण शुक्रवार रात 11:30 बजे पूरा कर लिया गया। लगातार पांच दिनों तक चले मरम्मत और बहाली कार्य के बाद अब यह योजना पूरी तरह सामान्य रूप से कार्य करने लगी है।

जल शक्ति विभाग ने बताया कि योजना के सफल परीक्षण के साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है। विभाग ने उम्मीद जताई है कि अब शहरवासियों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

विभाग ने इस दौरान धैर्य, सहयोग और समर्थन देने के लिए नाहन के सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन सभी लोगों की भी सराहना की, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जल शक्ति विभाग का सहयोग करते हुए पेयजल योजना की शीघ्र बहाली में योगदान दिया।

जल शक्ति विभाग ने कहा कि नागरिकों का विश्वास, सहयोग और समझदारी इस पूरे अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण रही, जिसके लिए विभाग सभी का हृदय से धन्यवाद करता है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.