Home शिक्षा JNV Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के एडमिशन शुरू, 31 जुलाई है आखिरी तारीख, ऐसे करें आवेदन

JNV Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के एडमिशन शुरू, 31 जुलाई है आखिरी तारीख, ऐसे करें आवेदन

by Dainik Janvarta
0 comment

JNV Admission 2027: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए एडमिशन का सुनहरा मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन

अगर आपका बच्चा कक्षा 6 में गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा पाना चाहता है, तो यह मौका हाथ से न जाने दें।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

नाहन, 23 जुलाई। जिला सिरमौर के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सिरमौर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभिभावक और विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.पी. बलोदी ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST)-2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सके.

प्रमुख बातें

प्रवेश कक्षा: 6वीं (शैक्षणिक सत्र 2027-28)

आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026

चयन परीक्षा: 28 नवंबर 2026

👉 आवेदन के लिए यहाँ click करें ✔️

👉 आवेदन और अन्य जानकारी!

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.