Home बैठक/धरना प्रदर्शन त्रिलोकपुर मंदिर न्यास को 23 करोड़ रूपए की बड़ी सौगात, 1000 गौवंश की गौशाला सहित बैठक में कई अहम फैसले

त्रिलोकपुर मंदिर न्यास को 23 करोड़ रूपए की बड़ी सौगात, 1000 गौवंश की गौशाला सहित बैठक में कई अहम फैसले

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर मंदिर न्यास की बैठक में 23 करोड़ के बजट को मंजूरी, 1000 गौवंश की नई गौशाला बनेगी

त्रिलोकपुर माता मंदिर में अब विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलने जा रही है। मंदिर न्यास ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 23 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। साथ ही 1000 गौवंश क्षमता वाली नई गौशाला और नाहन के प्राचीन परशुराम (मिया) मंदिर के जीर्णोद्धार जैसे अहम फैसले भी लिए गए।

नाहन, 20 जुलाई। उपायुक्त सिरमौर एवं मंदिर न्यास त्रिलोकपुर की आयुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में मंदिर न्यास की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाहन के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 23 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को अनुमोदित किया गया। इस बजट से मंदिर न्यास द्वारा विकासात्मक, निर्माण और धर्मार्थ कार्यों को गति दी जाएगी।

नगदी गणना के लिए नई SOP लागू

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि त्रिलोकपुर मंदिर में प्राप्त होने वाली नगदी की गणना के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर ली गई है। इसके तहत सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ नगदी की गणना की जाएगी। साथ ही मंदिर न्यास की आय-व्यय का समय-समय पर ऑडिट भी कराया जाएगा।

1000 गौवंश क्षमता वाली नई गौशाला बनेगी

बैठक में निर्णय लिया गया कि त्रिलोकपुर में मंदिर न्यास द्वारा नई गौशाला का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें एक हजार गौवंश को रखने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा नाहन स्थित प्राचीन भगवान परशुराम (मिया) मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी मंदिर न्यास वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा।

विधायक अजय सोलंकी ने दिए आवश्यक निर्देश

बैठक के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने त्रिलोकपुर के समीप स्थित माता ललिता मंदिर में पेयजल सुविधा और थ्री-फेज बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने संबंधित विभागों को त्रिलोकपुर और आसपास के गांवों में बिजली, पेयजल, सड़क तथा एम्बुलेंस जैसी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान त्रिलोकपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन और त्वरित राहत कार्यों के लिए जेसीबी मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

बैठक में एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास राजीव सांख्यान ने एजेंडा के विभिन्न बिंदुओं को क्रमवार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तहसीलदार नाहन एवं मंदिर अधिकारी उपेंद्र कुमार सहित मंदिर न्यास के सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.