Home प्रशासनिक आदेश Breaking: सिरमौर में 2 दिन के लिए सभी स्कूल-कॉलेज बंद, IMD रेड Alert के बाद डीसी का बड़ा आदेश

Breaking: सिरमौर में 2 दिन के लिए सभी स्कूल-कॉलेज बंद, IMD रेड Alert के बाद डीसी का बड़ा आदेश

by Dainik Janvarta
0 comment

Breaking News: सिरमौर में 2 दिन के लिए सभी स्कूल-कॉलेज बंद, IMD के रेड अलर्ट के बाद डीसी का बड़ा आदेश

नाहन: यदि आपका बच्चा स्कूल या कॉलेज जाता है तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 20 और 21 जुलाई के लिए सिरमौर जिले में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, तकनीकी संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को 20 और 21 जुलाई 2026 तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन दो दिनों में शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी उपस्थिति से छूट रहेगी। केवल आपातकालीन प्रशासनिक कार्यों के लिए आवश्यकता अनुसार सीमित स्टाफ को बुलाया जा सकता है।

परीक्षाएं भी रहेंगी स्थगित

यदि किसी स्कूल, कॉलेज या अन्य शैक्षणिक संस्थान में 20 या 21 जुलाई को परीक्षा निर्धारित है तो वह स्वतः स्थगित मानी जाएगी। नई परीक्षा तिथियों की घोषणा संबंधित संस्थान अलग से करेंगे।

जनता के लिए एडवाइजरी जारी

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और बाढ़ प्रभावित इलाकों में न जाएं। सभी आपदा प्रबंधन एवं राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.