Home योजनाएं Himachal Big Update: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर बनाने का ऐलान

Himachal Big Update: शिमला डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में ₹300 करोड़ का डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर बनाने का ऐलान

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल: अब स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव! शिमला के डेंटल कॉलेज का बदलेगा नाम, हमीरपुर में 300 करोड़ का हाईटेक रिसर्च सेंटर बनेगा

हिमाचल सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक साथ दो अहम घोषणाएं कर राज्य के चिकित्सा क्षेत्र में नई उम्मीद जगा दी है।

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में आयोजित एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इंडिया (AOMSI) हिमाचल प्रदेश स्टेट चैप्टर के चौथे वार्षिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि शिमला स्थित डेंटल कॉलेज का नाम बदलकर राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला रखा जाएगा। इसके साथ ही हमीरपुर में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित रिसर्च सेंटर न केवल आधुनिक दंत चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। साथ ही प्रदेश के लोगों को बेहतर, आधुनिक और विशेषज्ञ उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स का योगदान केवल जटिल बीमारियों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि वे मरीजों का आत्मविश्वास लौटाने और उनके जीवन की गुणवत्ता सुधारने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन चिकित्सा क्षेत्र में नए विचारों और बेहतर सेवाओं को बढ़ावा देगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार आधुनिक तकनीकों को शामिल कर रही है। आज सरकारी अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी और 3 टेस्ला एमआरआई जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ जिला अस्पतालों में भी उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, ताकि लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि सरकार चिकित्सकों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बना रही है। इसी क्रम में जल्द ही डेंटल डॉक्टरों के साथ भी विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि डेंटल कॉलेजों और अस्पतालों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल के डॉक्टरों की सराहना करते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले चिकित्सक देश और विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के बल पर वे प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन बलदेव ठाकुर, डेंटल कॉलेज शिमला के प्रिंसिपल डॉ. योगेश भारद्वाज, एओएमएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशीष गुप्ता, हिमाचल प्रदेश स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. रंगीला राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.