Home राज्य Sirmaur News: नौहराधार–चूड़धार सड़क पर दौड़ी पहली बस, ₹8 करोड़ की सड़क का ट्रायल सफल; जल्द शुरू होगी नियमित सेवा!

Sirmaur News: नौहराधार–चूड़धार सड़क पर दौड़ी पहली बस, ₹8 करोड़ की सड़क का ट्रायल सफल; जल्द शुरू होगी नियमित सेवा!

by Dainik Janvarta
0 comment

नौहराधार–चूड़धार सड़क पर दौड़ी पहली बस, 8 करोड़ की सड़क का ट्रायल सफल; हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

नौहराधार (सिरमौर)। वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार नौहराधार–चूड़धार सड़क पर पहली बार बस दौड़ गई। शनिवार को हुए सफल बस ट्रायल के साथ ही क्षेत्रवासियों की नियमित बस सेवा शुरू होने की उम्मीदें भी तेज हो गई हैं। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 8 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के सफल परीक्षण ने विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित किया है।

शनिवार को नौहराधार–चूड़धार सड़क पर रोड फिटनेस कमेटी की मौजूदगी में बस ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) खजान सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य लोग बस में सवार होकर सड़क की गुणवत्ता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सड़क की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। सफल ट्रायल के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि इस सड़क के चालू होने से चूड़धार और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। छात्रों, मरीजों और ग्रामीणों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच पहले की अपेक्षा अधिक सुगम हो जाएगी।

स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने में सहयोग देने वाले सभी संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के योगदान की भी सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

इसी दौरान चारना–गुदगधार सड़क (करीब 6 किलोमीटर) का भी रोड फिटनेस कमेटी द्वारा सफल ट्रायल किया गया। अधिकारियों ने इस मार्ग का भी निरीक्षण कर सड़क की गुणवत्ता का आकलन किया।

अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नौहराधार–चूड़धार मार्ग पर जल्द ही नियमित बस सेवा शुरू कर दी जाएगी, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और पर्यटन के लिहाज से भी चूड़धार क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.