Home मौसम Sirmaur Weather Alert: सिरमौर में 21-22 जुलाई को रेड अलर्ट, प्रशासन ने जारी की बड़ी चेतावनी

Sirmaur Weather Alert: सिरमौर में 21-22 जुलाई को रेड अलर्ट, प्रशासन ने जारी की बड़ी चेतावनी

by Dainik Janvarta
0 comment

अगर 21 या 22 जुलाई को घर से बाहर निकलने की योजना है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है और जिला प्रशासन ने लोगों से बेहद सतर्क रहने की अपील की है।


सिरमौर में 21-22 जुलाई को रेड अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से बरतने को कहा विशेष सावधानी

नाहन, 18 जुलाई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 23 जुलाई 2026 तक मानसून के अत्यधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इसी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर की अध्यक्ष एवं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिला वासियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

उपायुक्त ने बताया कि 21 और 22 जुलाई को सिरमौर जिले के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 20 जुलाई को येलो अलर्ट और 23 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, नदी-नालों और खड्डों के पास जाने से बचें तथा भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाने का जोखिम न उठाएं।

वाहन चालकों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए उपायुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.