Home क्राइम/हादसा Himachal Crime: आयुर्वेदिक दवा के नाम पर 81 वर्षीय बुजुर्ग से 11.60 लाख की ठगी, बस स्टैंड पर मिला शातिर फरार

Himachal Crime: आयुर्वेदिक दवा के नाम पर 81 वर्षीय बुजुर्ग से 11.60 लाख की ठगी, बस स्टैंड पर मिला शातिर फरार

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal News: आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर 81 वर्षीय बुजुर्ग से 11.60 लाख की ठगी, बस स्टैंड पर मिला था शातिर

कुल्लू। बस स्टैंड पर हुई एक मुलाकात ने 81 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदगी की जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया। आयुर्वेदिक दवा से इलाज का भरोसा दिलाने वाले शातिर ने बुजुर्ग से 11.60 लाख रुपये ऐंठ लिए और फिर फरार हो गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय में आयुर्वेदिक दवा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में टीम को पंजाब भेजने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में हनुमानी बाग निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि 11 जून 2026 को सरवरी बस स्टैंड के पास स्थित न्यू पार्किंग में उनकी मुलाकात राजेंद्र कुमार नामक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने खुद को पंजाब के गुरदासपुर का निवासी बताते हुए आयुर्वेदिक दवाओं का विक्रेता बताया और भरोसा जीतकर बीमारी का इलाज कराने का दावा किया।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने महंगी आयुर्वेदिक दवा उपलब्ध कराने और बेहतर उपचार का झांसा देकर अलग-अलग मौकों पर कुल 11 लाख 60 हजार रुपये नकद ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी अचानक संपर्क से बाहर हो गया।

पीड़ित ने बताया कि 16 जून को आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उनसे चार लाख रुपये और देने की मांग की। बार-बार पैसे मांगने पर उन्हें शक हुआ कि उनके साथ सुनियोजित ठगी की गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जल्द पंजाब रवाना होगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर नकद रकम न दें और किसी भी प्रकार के संदिग्ध प्रस्ताव की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.