Home शिक्षा सिरमौर: शिलाई में छात्राओं को मिला बड़ा तोहफा, कबड्डी खेल छात्रावास का उद्घाटन; शिक्षा मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

सिरमौर: शिलाई में छात्राओं को मिला बड़ा तोहफा, कबड्डी खेल छात्रावास का उद्घाटन; शिक्षा मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

by Dainik Janvarta
0 comment

शिलाई: खेल और शिक्षा को मिली नई ताकत, छात्राओं के लिए कबड्डी खेल छात्रावास का शुभारंभ


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले— हिमाचल खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है, खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं और पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई।

नाहन/शिलाई, 13 जुलाई। सिरमौर जिले के शिलाई में रविवार को खेल और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की उपस्थिति में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों मंत्रियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिलाई पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने छात्रावास के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि अब शिलाई की प्रतिभाशाली बेटियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि शिलाई की चार बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने, खेल अधोसंरचना विकसित करने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को सम्मान राशि के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में खेल कोटे के तहत अवसर भी दिए जा रहे हैं।

हर्षवर्धन चौहान ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत शिक्षकों के पद भर दिए गए हैं।

सिरमौर की कबड्डी परंपरा को मिलेगी नई पहचान

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिलाई में छात्रा कबड्डी खेल छात्रावास का उद्घाटन सिरमौर की गौरवशाली कबड्डी परंपरा को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने रितु नेगी, पुष्पा नेगी, प्रियंका नेगी और साक्षी शर्मा सहित उन बेटियों का उल्लेख किया जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल और भारत का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी खेल छात्रावासों में आधुनिक खेल उपकरण, भवनों के नवीनीकरण और खिलाड़ियों की आवासीय सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है ताकि भविष्य में और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकें।

खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है।

ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक एवं पैरालंपिक में स्वर्ण पदक पर 5 करोड़, रजत पर 3 करोड़ और कांस्य पर 2 करोड़ रुपये।

एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पर 4 करोड़, रजत पर 2.50 करोड़ और कांस्य पर 1.50 करोड़ रुपये।

राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पर 3 करोड़, रजत पर 2 करोड़ और कांस्य पर 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की डाइट मनी में भी कई गुना वृद्धि की गई है तथा हवाई यात्रा और रेलवे की वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव

रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व सरकार के समय शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आई थी और हिमाचल 21वें स्थान पर पहुंच गया था, जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश अब तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है।

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 8 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा 3 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा लगभग 850 प्रिंसिपलों की पदोन्नति की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 150 सीबीएसई स्कूल शुरू किए गए हैं, जिनमें शिलाई, काफोटा और सतौन के स्कूल भी शामिल हैं। इन विद्यालयों में अंग्रेजी और गणित के शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही पहली कक्षा से सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू की गई है।

स्कूल के लिए की घोषणाएं

शिक्षा मंत्री ने पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने परीक्षा हॉल के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि बजट उपलब्ध होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। इसके अलावा अपनी ऐच्छिक निधि से सांस्कृतिक दल को 10 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में एसडीएम शिलाई जसपाल, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.