Home राज्य Himachal News: HRTC हमीरपुर डिपो को मिली 35 नई इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटों पर जल्द दौड़ेंगी हाईटेक बसें

Himachal News: HRTC हमीरपुर डिपो को मिली 35 नई इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटों पर जल्द दौड़ेंगी हाईटेक बसें

by Dainik Janvarta
0 comment

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो को मिली 35 नई इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को जल्द मिलेगा हाईटेक सफर का अनुभव

हमीरपुर। हिमाचल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो को 35 नई इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं, जिनमें से पहली खेप की 10 बसें डिपो पहुंच चुकी हैं और जल्द ही यात्रियों को इनका लाभ मिलने लगेगा।

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के हमीरपुर डिपो में नई इलेक्ट्रिक बसों के आने से परिवहन सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। फिलहाल डिपो पहुंची 10 बसों को एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप तथा पक्का भरो परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है। शेष 25 बसों के भी जल्द पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

निगम की ओर से बसों का तकनीकी निरीक्षण, पंजीकरण और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद इन इलेक्ट्रिक बसों को चरणबद्ध तरीके से विभिन्न रूटों पर संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, आरामदायक और प्रदूषण रहित यात्रा का विकल्प मिलेगा।

एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक (डीएम) राजकुमार पाठक ने बताया कि हमीरपुर डिपो को कुल 35 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित हुई हैं। उन्होंने कहा कि नई बसों के शामिल होने से न केवल यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि निगम की सेवाओं का विस्तार भी होगा। साथ ही स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से ईंधन की खपत में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस सुरक्षित एवं आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। निगम का उद्देश्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को अधिक टिकाऊ, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.