Home समस्या/समाधान Breaking: ग्राम पंचायत हरिपुर खोल के गांव लोहगढ़ में भारी बारिश से ढहा डंग्गा, 15 घरों पर मंडराया खतरा! ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार

Breaking: ग्राम पंचायत हरिपुर खोल के गांव लोहगढ़ में भारी बारिश से ढहा डंग्गा, 15 घरों पर मंडराया खतरा! ग्रामीणों ने लगाई मदद की गुहार

by Dainik Janvarta
0 comment

लगातार हो रही बारिश अब ग्रामीण इलाकों में भी कहर बरपा रही है। सिरमौर के हरिपुर खोल क्षेत्र में एक डंग्गा ढहने से करीब 15 परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है और अब घरों पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

सिरमौर: भारी बारिश से ढहा डंग्गा, 15 घरों पर मंडराया खतरा; ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत हरिपुर खोल के गांव लोहगढ़ (निचली बस्ती) के वार्ड नंबर-4 में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। बरसाती नाले के किनारे बना सुरक्षा डंग्गा ढह जाने से करीब 15 घरों पर खतरा मंडराने लगा है, जबकि इन घरों तक पहुंचने वाला रास्ता भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

वार्ड सदस्य मुस्तकीम ने बताया कि लगातार बारिश के चलते बरसाती नाले की ओर बना डंग्गा अचानक भरभराकर गिर गया। डंग्गा गिरने से न केवल लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है, बल्कि इसके ऊपर बना दूसरा डंग्गा भी असुरक्षित हो गया है, जिसके कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई है।

वीडियो देखें 👉 नाहन: ग्राम पंचायत हरिपुर खोल के गांव लोहगढ़ के वार्ड नं.- 4 में सुरक्षा डंग्गा गिरा! 15 घरों पर मंडराया खतरा

उन्होंने बताया कि यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा एवं मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो आसपास स्थित घरों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर भय का माहौल है और लोग किसी बड़े हादसे की आशंका से चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मौके का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू किए जाएं। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो लगातार हो रही बारिश के बीच स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने, क्षतिग्रस्त डंग्गे का पुनर्निर्माण कराने तथा रास्ता बहाल करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसी भी संभावित जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.