Home समस्या कालाअंब: मीरपुर कोटला में बरसाती पानी उद्योगों में घुसा, नाला बंद होने से करोड़ों के नुकसान की आशंका

कालाअंब: मीरपुर कोटला में बरसाती पानी उद्योगों में घुसा, नाला बंद होने से करोड़ों के नुकसान की आशंका

by Dainik Janvarta
0 comment

बरसात की पहली तेज बारिश ने बढ़ा दी चिंता.…
अगर समय रहते बरसाती नाले का निकास बहाल नहीं हुआ तो मीरपुर-कोटला के उद्योगों पर बाढ़ जैसा खतरा मंडरा सकता है।

कालाअंब में बरसाती पानी से उद्योगों में घुसा मलबा, मीरपुर-कोटला में बढ़ी बाढ़ की आशंका

कालाअंब/नाहन, 9 जुलाई। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मीरपुर-कोटला क्षेत्र में गुरुवार को हुई बारिश ने उद्योग संचालकों की चिंता बढ़ा दी। क्षेत्र के कुछ उद्योगों में बरसाती पानी और मलबा घुसने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। उद्योग प्रबंधन का आरोप है कि वर्षों पुराने बरसाती नाले का प्राकृतिक निकास बाधित होने के कारण वर्षा जल का बहाव रुक गया और पानी सीधे उद्योग परिसरों तक पहुंच गया।

उद्योग संचालकों के अनुसार इंडो हर्बल एक्स्ट्रैक्ट और लेवेंडर डेरी के बीच से गुजरने वाला पुराना बरसाती नाला आगे पुल के समीप नदी में मिलता है। आरोप है कि करीब चार महीने पहले एक व्यक्ति ने संबंधित भूमि पर अपना दावा जताते हुए नाले के एक हिस्से में मिट्टी डालकर उसका रास्ता बंद कर दिया, जिससे बारिश का पानी स्वाभाविक रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

उद्योग प्रबंधन का कहना है कि मानसून शुरू होने से पहले ही संभावित खतरे को लेकर जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को लिखित रूप से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका और पहली ही तेज बारिश में पानी उद्योगों के भीतर तथा सड़क तक पहुंच गया।

शिकायत मिलने के बाद एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने राजस्व विभाग को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कानूनगो छज्जूराम ने स्थल का निरीक्षण कर बरसाती पानी के निकास की व्यवस्था बहाल करने के निर्देश संबंधित पक्ष को दिए। हालांकि गुरुवार की बारिश के दौरान स्थिति फिर बिगड़ गई और जलभराव की समस्या सामने आ गई।

इंडो हर्बल एक्स्ट्रैक्ट के संचालक डॉ. डी. सिंह ने बताया कि मानसून की शुरुआत में ही उद्योग परिसर में पानी घुसना गंभीर चिंता का विषय है। उनका कहना है कि यदि जल्द निकास व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आगामी बारिश में उद्योगों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम नाहन को सौंप दी है। वहीं एसडीएम राजीव सांख्यान ने कहा कि मामले में न्यायालय के आदेशों और प्रचलित नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.