Home राज्य HP News: 998 दिनों से आंदोलन पर डटे दृष्टिबाधितों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका; सड़क पर धरना, सरकार को चेतावनी

HP News: 998 दिनों से आंदोलन पर डटे दृष्टिबाधितों का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका; सड़क पर धरना, सरकार को चेतावनी

by Dainik Janvarta
0 comment

998 दिनों से जारी आंदोलन उग्र, सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस ने रोके दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारी

शिमला। करीब 998 दिनों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं का धैर्य अब टूटता नजर आ रहा है। बुधवार को जब उन्होंने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया तो पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही धरना देकर जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे राजधानी शिमला में काफी देर तक माहौल गर्म रहा।

हिमाचल प्रदेश में रोजगार और आरक्षण से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने बुधवार को अपनी आवाज बुलंद करते हुए मुख्यमंत्री आवास ओकओवर की ओर मार्च निकाला। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने छोटा शिमला के पास ही प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई, जिसके बाद सभी प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

दृष्टिबाधित जन संगठन के सचिव राजेश ठाकुर ने बताया कि संगठन पिछले 998 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। इस दौरान कई बार सरकार और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर भी चला, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।

संगठन का आरोप है कि विभिन्न सरकारी विभागों में दृष्टिबाधितों के लिए आरक्षित लगभग 1100 बैकलॉग पद वर्षों से खाली पड़े हैं। इन पदों पर भर्ती नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में योग्य दृष्टिबाधित युवा रोजगार से वंचित हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सभी विभागों में रिक्त बैकलॉग पदों की विभागवार सूची सार्वजनिक की जाए और भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

इसके अलावा संगठन ने दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण संबंधी प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने, लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और दिव्यांग हितों से जुड़े फैसलों को समयबद्ध तरीके से लागू करने की मांग भी उठाई।

राजेश ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में चक्का जाम, मुख्यमंत्री आवास घेराव और प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.