Home खेल Himachal News: हिमाचल को मिला पहला L-1 प्रमाणित अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल रेफरी एवं कोच, धर्मेंद्र चौधरी ने रचा इतिहास

Himachal News: हिमाचल को मिला पहला L-1 प्रमाणित अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल रेफरी एवं कोच, धर्मेंद्र चौधरी ने रचा इतिहास

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल के लिए बड़ी उपलब्धि: प्रदेश को मिला पहला L-1 प्रमाणित अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल रेफरी और कोच, खेल जगत में खुशी की लहर

नाहन/शिमला। हिमाचल प्रदेश के खेल इतिहास में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। अब प्रदेश को अपना पहला L-1 प्रमाणित अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल रेफरी एवं कोच मिल गया है। यह सम्मान धर्मेंद्र चौधरी ने हासिल किया है, जिससे प्रदेश में इस तेजी से उभरते खेल को नई दिशा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

धर्मेंद्र चौधरी की इस सफलता को खेल प्रेमी सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हिमाचल में अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल के भविष्य के लिए बड़ी शुरुआत मान रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी धर्मेंद्र चौधरी ने अमेरिकन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFFI) और हरियाणा अमेरिकन फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित फ्लैग फुटबॉल रेफरी/कोच L-1 सर्टिफिकेशन क्लिनिक को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके साथ ही वह हिमाचल प्रदेश के पहले L-1 प्रमाणित अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल रेफरी एवं कोच बन गए हैं।

यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 और 5 जुलाई 2026 को हरियाणा के करनाल स्थित द ब्रह्मानंद अकादमी में आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान अंतरराष्ट्रीय नियमों, रेफरिंग तकनीकों, कोचिंग सिद्धांतों, मैच संचालन, खेल प्रबंधन और फ्लैग फुटबॉल के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया।

अपनी उपलब्धि पर धर्मेंद्र चौधरी ने प्रशिक्षकों, सहयोगियों और अमेरिकन फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के गाँव-गाँव तक अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल को पहुँचाना और अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ना है, ताकि भविष्य में प्रदेश से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, कोच और रेफरी तैयार किए जा सकें।

इस उपलब्धि पर अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण गोयल सहित सुधीर, रूबी, सुखविंदर चौधरी, नवप्रीत, पवन चौधरी और आर.आर. स्पोर्ट्स के संचालक राहुल रमोल ने धर्मेंद्र चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि धर्मेंद्र चौधरी का यह प्रमाणन हिमाचल प्रदेश में अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर मार्गदर्शन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुँचने के नए अवसर मिल सकेंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.