Home क्राइम कालाअंब: सरकारी वर्षा शालिका और NH की जमीन पर अवैध कब्जे पर एक्शन, 2 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

कालाअंब: सरकारी वर्षा शालिका और NH की जमीन पर अवैध कब्जे पर एक्शन, 2 दिन में हटाने का अल्टीमेटम

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में वर्षा शालिका और NH की जमीन पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई, दो दिन में हटाने का अल्टीमेटम

कालाअंब (सिरमौर)। आखिरकार सरकारी भूमि पर दो माह से चले आ रहे अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। वर्षा शालिका और एनएच विभाग की जमीन पर ढाबा संचालित किए जाने की शिकायतों के बाद एनएच विभाग ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की। विभाग ने कब्जाधारियों को दो दिन के भीतर सरकारी भूमि खाली करने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है।

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मैनथापल क्षेत्र में करीब दो माह पहले एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने NH-07 किनारे एनएच विभाग की भूमि पर कथित रूप से अवैध रूप से ढाबा स्थापित कर लिया। आरोप है कि उसने साडा (SADA) के तहत टीसीपी विभाग द्वारा बनाई गई वर्षा शालिका पर भी कब्जा कर लिया और वहां टेबल-कुर्सियां लगाकर ढाबा संचालित किया जा रहा है।

Also Read : कालाअंब में ढाबे के बाहर आधी रात बवाल, कार सवार दो युवकों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

जानकारी के अनुसार, साडा अधिकारियों ने दो बार वर्षा शालिका खाली करने के निर्देश दिए, लेकिन इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाबा संचालक को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त होने के कारण सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा लंबे समय तक बना रहा।

ग्राम पंचायत प्रधान यशपाल शर्मा ने भी दो बार संबंधित व्यक्ति को वर्षा शालिका खाली करने के लिए कहा। इस दौरान ढाबा संचालक ने दो दिन का समय मांगा था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कब्जा बरकरार रहा।

इसके बाद मामला एनएच विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश खंडूजा के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता सूरत पुंडीर को मौके पर भेजा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता ने ढाबा संचालक को दो दिन के भीतर सरकारी भूमि खाली करने की चेतावनी दी।

निरीक्षण के दौरान एनएच विभाग की भूमि पर संचालित एक टायर पंक्चर की दुकान भी पाई गई। विभाग ने उसे भी निर्धारित समय के भीतर हटाने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान यशपाल शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

यदि निर्धारित समय के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया तो एनएच विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.