Home हादसा कालाअंब में JCB की टक्कर से 2 साल का मासूम घायल, चालक पर लापरवाही का केस

कालाअंब में JCB की टक्कर से 2 साल का मासूम घायल, चालक पर लापरवाही का केस

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में खेलते-खेलते सड़क पर पहुंचा 2 साल का मासूम, JCB की टक्कर से घायल; चालक पर केस दर्ज

एक पल की लापरवाही दो साल के मासूम पर भारी पड़ गई।
घर के बाहर खेल रहा बच्चा अचानक सड़क पर पहुंचा और अगले ही पल जेसीबी की चपेट में आ गया।

कालाअंब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के कालाअंब थाना क्षेत्र के खैरी गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय मासूम को कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही जेसीबी की बकेट ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता असलम खान निवासी गांव खैरी ने बताया कि 6 जुलाई की शाम करीब 7 बजे उनके मकान के बाहर किरायेदार पिंटू का दो वर्षीय बेटा प्रियांशु खेल रहा था। खेलते-खेलते वह सड़क पर पहुंच गया। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक जेसीबी मशीन की बकेट बच्चे से टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जेसीबी चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। घायल बच्चे को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने आरोपी चालक संजीव कुमार निवासी बकाला, तहसील बिलासपुर, हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.