सीजीसी लांडरां-शिक्षा, इन्नोवेशन और सफलता का अग्रणी केंद्र
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी), लांडरां, अपनी अकादमिक एक्सीलेंस, इन्नोवेशन और स्टूडेंट्स की सफलता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है और नार्थ इंडिया के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है।
25 वर्षों की समृद्ध विरासत के साथ संस्थान को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) द्वारा A+ ग्रेड से मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा, क्यूएस आई – गेज ने संस्थान को समग्र प्लेटिनम रेटिंग प्रदान की है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत उत्कृष्टता के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
एकेडेमिक्स के साथ साथ, सीजीसी लांडरां ने इन्नोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए कैंपस में स्थित अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी) राइज़ एसोसिएशन के माध्यम से एक इन्नोवेशन संस्कृति विकसित की है। अटल इनोवेशन मिशन तथा नीति आयोग, भारत सरकार के सहयोग से संचालित यह केंद्र पंजाब के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अब तक एसीआईसी राइज़ एसोसिएशन ने लगभग 150 स्टूडेंट्स लेड स्टार्टअप्स का मार्गदर्शन किया है और इसके साथ ही रूरल एंटरप्रेन्योर्स को भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया है। संस्थान ने भारत सरकार, ऐएआईसीटीई, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (पीएससीएसटी), नीति आयोग, स्टार्टअप पंजाब, द मिनिस्ट्री ऑफ़ एमएसएमई, एनपीआईयू, एनसीईआरटी, पीटीयू, एडब्ल्यूएस क्रेडिट्स तथा आईसीएमआर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं से फंडेड प्रोजेक्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान प्राप्त किया है।
इन रिसोर्सेज के माध्यम से सीजीसी लांडरां, स्टूडेंट्स, नए एंटरप्रेन्योर्स तथा रूरल और सेमि अर्बन कम्युनिटीज के ग्रासरूट इन्नोवेटर्स को सशक्त बनाते हुए सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
अपने इन्नोवेशन इकोसिस्टम को और सुदृढ़ करते हुए, सीजीसी लांडरां ने कैंपस में 20 से ज़्यादा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा अन्य ज़रूरी सुविधाओं की स्थापना की है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्किल्स लैब, डीजीसीए एप्रूव्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब, एआईसीटीई-आइडिआ लैब, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स सेल (आईपीआर) तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर साइबर सिक्योरिटी प्रमुख हैं।
ये सुविधाएं स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल लर्निंग एवं स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ इंडस्ट्री की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्किल्स डेवेलोप करने के अवसर प्रदान करती हैं, जिससे वे भविष्य में सामने आने वाले चैलेंजेज के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकें।
सीजीसी लांडरां में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट, कॉमर्स तथा कंप्यूटर एप्लीकेशंस सहित विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स संचालित किए जाते हैं। संस्थान के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) के बी.टेक. प्रोग्राम्स को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) से मान्यता प्राप्त है, जो तकनीकी शिक्षा के वैश्विक मानकों के अनुरूप इसकी गुणवत्ता और उत्कृष्टता को दर्शाती है।
सीजीसी लांडरां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी उसकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। इंडस्ट्री में काम आने वाली नॉलेज और स्टूडेंट्स की रोजगार क्षमता को प्राथमिकता देते हुए संस्थान अब तक 10,000 से ज़्यादा प्लेसमेंट सुनिश्चित कर चुका है। इसके लिए 1,300 से ज़्यादा कंपनियां कैंपस में भर्ती के लिए पहुंच चुकी हैं, जबकि स्टूडेंट्स को मिला सर्वोच्च एनुअल पैकेज 1.14 करोड़ रुपये रहा है।
संस्थान को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ), नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए), इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) तथा इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल (आइआइसी) जैसे प्रतिष्ठित मान्यता एवं रैंकिंग से भी सम्मान और मान्यता प्राप्त हुई है।
एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी), सीजीसी लांडरां; चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए), सीजीसी लांडरां, को हाल ही में, ऑटोनॉमस संस्थान का दर्जा प्रदान किया गया है।
सीजीसी लांडरां को लगातार सात वर्षों तक कंट्रोलर जनरल ऑफ़ पेटेंट, डिजाइन, ट्रेडमार्क एवं ज्योग्राफिकल इंडिकेशन्स के द्वारा भारत के शीर्ष 10 पेटेंट फाइलिंग संस्थानों में शामिल किया गया है। यह उपलब्धि रिसर्च, इन्नोवेशन और बौद्धिक संपदा सृजन के क्षेत्र में संस्थान की निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है।
संस्थान ने 65 से अधिक अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग स्थापित किया है। इसके साथ ही, इंडस्ट्री जगत के साथ मजबूत पार्टनरशिप्स के माध्यम से स्टूडेंट्स को ग्लोबल एक्सपोज़र और प्रैक्टिकल इंडसट्री एक्सपीरियंस के अवसर उपलब्ध कराए हैं। ये सहयोग स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम, जॉइंट रिसर्च इनीशिएटिव्स, इंटर्नशिप तथा क्रॉस कल्चरल लर्निंग अवसरों को बढ़ावा देते हैं, जिससे स्टूडेंट्स का समग्र शैक्षणिक और पेशेवर विकास सुनिश्चित होता है।
चंडीगढ़ के नज़दीक स्थित सीजीसी लांडरां तक पहुंचना बेहद सुविधाजनक है। संस्थान का वाइब्रेंट और कल्चरली डाइवर्स कैंपस स्टूडेंट्स को स्पोर्ट्स, कल्चरल फेस्टिवल्स, सोशल सर्विस अभियान तथा टेक्निकल इवेंट्स में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करता है, जिससे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
क्वालिटी एजुकेशन, इन्नोवेशन, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुडी लर्निंग पर विशेष बल देने वाला सीजीसी लांडरां स्टूडेंट्स को नॉलेज, स्किल और ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, जो उन्हें लगातार प्रतिस्पर्धी होती वैश्विक दुनिया में सफलता हासिल करने के लिए सक्षम बनाते हैं।
