Home हादसा 33KV लाइन की चपेट में आने से पोल से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

33KV लाइन की चपेट में आने से पोल से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

by Dainik Janvarta
0 comment

33KV लाइन की चपेट में आने से बिजली के पोल से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; ठेकेदार पर केस दर्ज

पांवटा साहिब। सिरमौर जिले के पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में बिजली के पोल पर कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर संबंधित विद्युत ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार (5 जुलाई 2026) को गांव बेलवाली, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब निवासी मोहन लाल ने थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि उसका भतीजा बारु राम नासीर रावत (इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टर), मिश्रवाला के पास मजदूरी का कार्य करता था।

आरोप है कि रविवार सुबह ठेकेदार ने बारु राम को बिजली के पोल पर काम करने के लिए चढ़ाया। पोल के ऊपर 33 केवी (KV) की हाई वोल्टेज बिजली लाइन भी गुजर रही थी। इसी दौरान बारु राम करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि ठेकेदार ने कार्य शुरू करने से पहले बिजली विभाग से न तो आवश्यक अनुमति ली और न ही लाइन का शटडाउन (Shutdown) करवाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस थाना माजरा ने शिकायत के आधार पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.