Home राज्यहिमाचल प्रदेश Sirmaur News: समाजसेवी दिनेश गोयल ने सरकारी स्कूल त्रिलोकपुर के बच्चों को बांटे ट्रैक सूट

Sirmaur News: समाजसेवी दिनेश गोयल ने सरकारी स्कूल त्रिलोकपुर के बच्चों को बांटे ट्रैक सूट

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर के इस सरकारी स्कूल में बच्चों को मिला खास तोहफा, उद्योगपति ने बांटे ट्रैक सूट, खिल उठे नन्हे चेहरे

त्रिलोकपुर स्कूल के विद्यार्थियों को ट्रैक सूट वितरित, समाजसेवा की अनूठी मिसाल

कालाअंब (सिरमौर)। शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार निभाने की प्रेरणादायक पहल करते हुए Subh Industries, करनाल के मालिक एवं समाजसेवी दिनेश गोयल ने शनिवार को त्रिलोकपुर स्थित सरकारी विद्यालय के विद्यार्थियों को ट्रैक सूट वितरित किए।

यह वितरण कार्यक्रम समाजसेवी विजय शर्मा के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष पवन भारद्वाज, प्रधानाचार्य प्रिया तोमर, कमलेश रानी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को ट्रैक सूट के साथ-साथ अतिथि भोज भी कराया गया।

इस अवसर पर SMC अध्यक्ष पवन भारद्वाज, प्रधानाचार्य प्रिया तोमर, विद्यालय स्टाफ और स्थानीय लोगों ने समाजसेवी दिनेश गोयल एवं विजय शर्मा का इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.