Home हादसा Himachal News: पेपर मिल में दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसे कर्मचारी की मौत; कागज निकालते समय हुआ हादसा

Himachal News: पेपर मिल में दर्दनाक हादसा, मशीन में फंसे कर्मचारी की मौत; कागज निकालते समय हुआ हादसा

by Dainik Janvarta
0 comment

पेपर मिल में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी के साथ कुछ ही सेकंड में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। मशीन में फंसा कागज निकालने की कोशिश उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

Himachal News: पेपर रोलिंग मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, फंसा कागज निकालते समय हुआ दर्दनाक हादसा

कांगड़ा। जिले के संसारपुर टैरस स्थित जस्सर पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान पेपर रोलिंग मशीन में फंसा कागज निकालने की कोशिश कर रहे एक कर्मचारी की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान कीर्ति सिंह (50) पुत्र कोतवाल सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले के गांव कंदेरी का निवासी था और पेपर मिल में कार्यरत था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कीर्ति सिंह अपनी नियमित ड्यूटी के दौरान पेपर रोलिंग मशीन पर काम कर रहा था। इसी बीच मशीन में कागज फंस गया। जब वह फंसे हुए कागज को हाथ से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका हाथ मशीन में फंस गया और तेज गति से चल रही मशीन उसे अपनी ओर खींचने लगी।

मौके पर मौजूद एक अन्य कर्मचारी ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए मशीन बंद कर दी। इसके बाद अन्य कर्मचारियों की मदद से गंभीर रूप से घायल कीर्ति सिंह को तत्काल बीबीएमबी अस्पताल, तलवाड़ा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी डाडासीबा राज कुमार और थाना संसारपुर टैरस के प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि नूरपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी हादसे से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

डीएसपी राज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कर्मचारी मशीन में फंसा कागज निकालते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद देहरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.