Home रोजगार समाचार HP Govt Jobs 2026: हिमाचल में 373 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें अंतिम तिथि और पूरी डिटेल

HP Govt Jobs 2026: हिमाचल में 373 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें अंतिम तिथि और पूरी डिटेल

by Dainik Janvarta
0 comment

HP Govt Jobs: हिमाचल के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 373 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन का मिला एक और मौका

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। अगर आप कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं और अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, तो आपके पास अब एक और अवसर है। राज्य लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।

उच्च शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक कर दी गई है। इससे पहले आवेदन की समय सीमा समाप्त होने वाली थी, लेकिन बड़ी संख्या में उम्मीदवारों से प्राप्त अनुरोधों के बाद आयोग ने यह निर्णय लिया।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और उन्हें सीधे निरस्त कर दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।

भर्ती प्रक्रिया में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया जाएगा और उन्हें 35,000 रुपये प्रतिमाह का मेहनताना दिया जाएगा।

किन विषयों में कितने पद?

कुल 373 रिक्तियों में सबसे अधिक अंग्रेजी (39), रसायन विज्ञान (34) और हिंदी (34) के पद हैं। इसके अलावा भौतिक विज्ञान और गणित में 25-25, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और भूगोल में 20-20 पद निर्धारित किए गए हैं।

वहीं शारीरिक शिक्षा में 23, इतिहास में 19, समाजशास्त्र में 17, राजनीति विज्ञान में 16, वाणिज्य में 15, लोक प्रशासन में 14, मनोविज्ञान में 13 तथा अर्थशास्त्र में 10 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा भूविज्ञान, संस्कृत, संगीत (वोकल एवं इंस्ट्रूमेंटल), नृत्य, तबला और दर्शनशास्त्र सहित अन्य विषयों में भी रिक्तियां निकाली गई हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 की SET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के पात्र होंगे।

सरकारी कॉलेजों में अध्यापन का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर मानी जा रही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.