Home हादसा सिरमौर हिट एंड रन: 24 घंटे में दो हिट एंड रन हादसे, दो युवकों की मौत, आरोपी चालक फरार

सिरमौर हिट एंड रन: 24 घंटे में दो हिट एंड रन हादसे, दो युवकों की मौत, आरोपी चालक फरार

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर की सड़कों पर एक ही दिन में दो परिवारों की खुशियां उजड़ गईं

24 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग हिट एंड रन हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल के पुलिस थाना पुरूवाला क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ हिट एंड रन के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा 1 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर नारीवाला के समीप हुआ। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरेश कुमार निवासी गांव टिक्करी कठवार ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से पांवटा साहिब से घर लौट रहा था। इसी दौरान सतौन की ओर से पांवटा साहिब की तरफ जा रही मोटरसाइकिल (HP17H-0384) को एक अज्ञात वाहन चालक ने गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल सवार विशाल और अभिषेक, दोनों निवासी टिक्करी कठवार, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरा हादसा भी 1 जुलाई को हरिपुर टोहाना में जुगनू दी हट्टी के सामने मोड़ पर हुआ। शिकायतकर्ता दीगेश चौहान ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात डंपर चालक ने मोटरसाइकिल (HP17E-6852) को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुरेश कुमार, पुत्र जोगिंद्र सिंह, निवासी गांव काशीपुर, तहसील पांवटा साहिब, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दोनों मामलों में पुलिस थाना पुरूवाला ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार चालकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.