Home हादसा कालाअंब: कालाअंब के कार्टन उद्योग में भीषण आग, आसपास की फैक्ट्रियां कराईं खाली; करोड़ों के नुकसान का अनुमान

कालाअंब: कालाअंब के कार्टन उद्योग में भीषण आग, आसपास की फैक्ट्रियां कराईं खाली; करोड़ों के नुकसान का अनुमान

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में आग की लपटों से घिरा कार्टन उद्योग, आग के चलते आसपास की फैक्ट्रियां खाली करवाईं; करोड़ों के नुकसान का अनुमान

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में गुरुवार को अचानक लगी भीषण आग ने हड़कंप मचा दिया। कार्टन निर्माण करने वाले एक उद्योग में उठीं आग की ऊंची-ऊंची लपटों और धुएं के घने गुबार को देख तुरंत आसपास के उद्योग खाली करवाकर उत्पादन कार्य रुकवा दिया गया। कई घंटे तक दमकल विभाग आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करता रहा।

मौजा रामपुर जट्टान स्थित इस उद्योग में आग ने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही कालाअंब अग्निशमन चौकी के अलावा नाहन और हरियाणा के नारायणगढ़ से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग को अन्य उद्योगों तक फैलने से रोका। वहीं, पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

आग के कारण उद्योग में रखा कच्चा माल, तैयार कार्टन और मशीनरी बुरी तरह जल गई। उद्योग भवन को भी भारी क्षति पहुंची है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने और जांच पूरी होने के बाद ही किया जा सकेगा।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी।

इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। उद्योग के संचालक अनिरुद्ध अग्रवाल तथा लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के अध्यक्ष संजय सिंगला, मनोज गर्ग, सुरेन्द्र जैन ने बताया कि आग से उद्योग को करोड़ों रुपये की क्षति होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर आसपास के उद्योगों से भी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.