Home राज्यहिमाचल प्रदेश Kala Amb: दो महीने बाद फिर चालू होंगे ITMS कैमरे, अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं; प्रदेश में यहीं कटे थे सबसे ज्यादा चालान

Kala Amb: दो महीने बाद फिर चालू होंगे ITMS कैमरे, अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं; प्रदेश में यहीं कटे थे सबसे ज्यादा चालान

by Dainik Janvarta
0 comment

Kala Amb News: दो महीने से गायब थे ITMS कैमरे, अब फिर होगी हर वाहन पर नजर; एक साल में यहीं कटे थे प्रदेश के सबसे ज्यादा चालान

कालाअंब (सिरमौर)। अगर पिछले दो महीनों से कालाअंब में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को कुछ राहत मिल रही थी, तो अब यह राहत खत्म होने वाली है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एनएच-07 पर लगे इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के सीसीटीवी कैमरे मरम्मत के बाद दोबारा स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे जल्द ही यातायात नियमों की निगरानी फिर से शुरू हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार, कालाअंब मुख्य चौक पर परिवहन विभाग के कार्यालय के समीप आईटीएमएस के तहत लगाए गए तीन सीसीटीवी कैमरों में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते करीब दो माह पहले इन्हें मरम्मत के लिए भेजा गया था। कैमरे हटने के बाद एनएच-07 के साथ-साथ त्रिलोकपुर मार्ग की निगरानी भी प्रभावित रही।

अब विभाग ने कैमरों की मरम्मत पूरी होने के बाद उन्हें दोबारा स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैमरे चालू होने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर फिर से इलेक्ट्रॉनिक निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के चालान किए जाएंगे।

कालाअंब के एआरटीओ जितेंद्र तोमर ने बताया कि आईटीएमएस में तकनीकी खराबी आने के कारण सीसीटीवी कैमरों को मरम्मत के लिए भेजा गया था। कैमरे रिपेयर होकर वापस आ चुके हैं और उन्हें पुनः स्थापित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि कालाअंब में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम फरवरी 2025 में स्थापित किया गया था। यह सिस्टम प्रदेश में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन के उद्देश्य से लगाया गया था।

आईटीएमएस के आंकड़े भी इसकी सक्रियता को दर्शाते हैं। जनवरी 2026 तक एक वर्ष के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 11,557 चालान अकेले कालाअंब में किए गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 7,510, तीन सवारी और अन्य यातायात उल्लंघनों के 3,865 तथा ओवरलोडिंग के 182 चालान शामिल हैं। अब कैमरों की दोबारा स्थापना के साथ ट्रैफिक नियमों की निगरानी पहले की तरह फिर से सख्ती से शुरू होने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.