Home हादसा Shimla News: चलती एचआरटीसी बस की फेल हुई ब्रेक, चालक ने पहाड़ी से टकराकर बचाई यात्रियों की जान

Shimla News: चलती एचआरटीसी बस की फेल हुई ब्रेक, चालक ने पहाड़ी से टकराकर बचाई यात्रियों की जान

by Dainik Janvarta
0 comment

Shimla News: चलती एचआरटीसी बस की अचानक फेल हुई ब्रेक, चालक ने पहाड़ी से टकराकर बचाई यात्रियों की जान

शिमला। कुछ सेकंड की देरी और दर्जनों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती थी। कोटखाई क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती एचआरटीसी बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई। बस में सवार यात्री घबरा गए, लेकिन चालक की सूझबूझ और साहस ने संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

अगर चालक समय रहते फैसला नहीं लेता तो बस गहरी खाई में गिर सकती थी। चालक ने जोखिम उठाते हुए बस को पहाड़ी से रगड़ते हुए नियंत्रित किया और सुरक्षित रोक दिया, जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई।

कोकुनाला के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस (एचपी-03बी-6128) सोमवार को हलाइला से कोटखाई रूट पर नियमित सेवा पर थी। बस में कई यात्री सवार थे। जब बस कोकुनाला के समीप पहुंची तो अचानक उसकी ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया।

ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित होने लगी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे पहाड़ी की ओर मोड़ दिया और पहाड़ी से रगड़ते हुए उसकी रफ्तार कम कर दी।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

चालक की समझदारी के कारण बस कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। यदि बस दूसरी दिशा में बढ़ती तो उसके गहरी खाई में गिरने की आशंका थी। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई, जिससे सभी ने राहत की सांस ली।

बस की तकनीकी खराबी आई सामने

घटना की सूचना मिलने के बाद निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस की एयर ब्रेक पाइप में लीकेज हो गई थी, जिसके कारण ब्रेक सही तरीके से काम नहीं कर पाई।

घटना के बाद यात्री दूसरी गाड़ियों और निजी साधनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं कई यात्रियों ने पुरानी और जर्जर बसों के संचालन को लेकर निगम प्रबंधन पर सवाल उठाए।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले आदर्श नगर-कोटखाई रूट पर चल रही एक बस का साइड वाला पहिया अचानक टूट गया था। उस दौरान भी चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से एचआरटीसी की पुरानी बसों की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं।

Also Read : सिरमौर में बड़ा हादसा टला: बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ ने बचाई यात्रियों की जान

कोटखाई बस अड्डा के कार्यकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि बस की एयर ब्रेक पाइप लीक होने के कारण यह स्थिति बनी थी। चालक ने सूझबूझ से बस को सुरक्षित रोक लिया और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.