Home क्राइम Sirmaur News: जमीन विवाद से लेकर रास्ता रोककर मारपीट तक, सिरमौर में एक ही दिन में झगड़े के तीन मामले दर्ज

Sirmaur News: जमीन विवाद से लेकर रास्ता रोककर मारपीट तक, सिरमौर में एक ही दिन में झगड़े के तीन मामले दर्ज

by Dainik Janvarta
0 comment

शिलाई में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला ने भी दर्ज कराई शिकायत; पुरुवाला में पंजाब के दंपति पर हमला

सिरमौर में एक ही दिन में मारपीट के तीन मामले दर्ज होने से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कहीं जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया तो कहीं घर में घुसकर हमला किया गया। वहीं पुरुवाला में पंजाब के दंपति के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।

पांवटा साहिब/शिलाई। सिरमौर जिले में आपसी विवाद और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रविवार और सोमवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें जमीन विवाद, घर में घुसकर मारपीट और रास्ता रोककर हमला करने जैसी घटनाएं शामिल हैं।

जमीन विवाद में दोनों पक्ष पहुंचे थाने

पहला मामला पुलिस थाना शिलाई में दर्ज किया गया है। अशोक कुमार निवासी शिलाई ने शिकायत में बताया कि शिलाई धार क्षेत्र में उनकी जमीन है, जिसमें से एक बिस्वा भूमि उनके पिता ने कुंदन सिंह को बेची थी। आरोप है कि 28 जून को जब वह अपने चचेरे भाइयों सुरेश और देवेंद्र के साथ जमीन के पास पहुंचे और कुंदन सिंह से बातचीत करने लगे तो कुंदन सिंह, उसकी पत्नी, बेटी रजनी और बेटे रविंद्र ने उन पर हमला कर दिया।

महिला ने भी दर्ज करवाई शिकायत

इसी मामले में दूसरे पक्ष की ओर से रजनी निवासी गांव डाबरा, डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ ने भी शिलाई थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। रजनी ने आरोप लगाया कि वह अपने मायके में सीढ़ियों पर बैठी थी, तभी देवेंद्र, रमेश प्रधान और अन्य लोग वहां पहुंचे तथा उसे जबरन सीढ़ियों से खींचकर धक्का दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसके माता-पिता और भाई के साथ मारपीट की तथा घर में घुसकर उसके पिता के सिर पर ईंट से हमला किया। साथ ही घर की सीढ़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

पुरुवाला में पंजाब के दंपति पर हमला

तीसरा मामला पुलिस थाना पुरुवाला में दर्ज किया गया है। हरप्रीत सिंह निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) ने शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी गुरविंद्र कौर के साथ रामपुरघाट से वापस पंजाब लौट रहे थे। रात करीब 9:15 बजे गुरमन सिंह और देवेंद्र सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार गुरमन सिंह ने हाथ में पहने कड़े से गुरविंद्र कौर के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तीनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं और सभी मामलों की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.