Home शिक्षा TET Big Update: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को बड़ी राहत, NCTE ने कहा- नहीं देनी होगी TET परीक्षा

TET Big Update: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को बड़ी राहत, NCTE ने कहा- नहीं देनी होगी TET परीक्षा

by Dainik Janvarta
0 comment

TET Big Update: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को बड़ी राहत, NCTE ने कोर्ट में किया साफ — नहीं देनी होगी TET परीक्षा

शिमला। वर्षों से शिक्षक समुदाय के बीच बना हुआ टेट (TET) को लेकर संशय अब काफी हद तक दूर हो गया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने न्यायालय में दायर अपने शपथपत्र में स्पष्ट कर दिया है कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य नहीं होगी। इस स्पष्टीकरण से देशभर के हजारों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है।

लंबे समय से यह सवाल उठ रहा था कि क्या वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को भी नौकरी जारी रखने के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। अब एनसीटीई के स्पष्ट रुख के बाद इस भ्रम की स्थिति खत्म होती नजर आ रही है।

शपथपत्र के अनुसार, 3 सितंबर 2001 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से पूरी तरह छूट प्राप्त रहेगी। केवल टीईटी उत्तीर्ण न होने के आधार पर उनकी नियुक्ति या सेवा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। परिषद ने स्पष्ट किया है कि बाद में बनाए गए नियमों को पूर्व प्रभाव से लागू नहीं किया जा सकता।

इसके अलावा, 3 सितंबर 2001 से लेकर 23 अगस्त 2010 के बीच नियुक्त शिक्षकों पर भी टीईटी की अनिवार्यता लागू नहीं होगी। एनसीटीई का कहना है कि उस समय टीईटी व्यवस्था अस्तित्व में ही नहीं थी, इसलिए उस अवधि के दौरान संबंधित नियमों के तहत हुई नियुक्तियां पूरी तरह वैध मानी जाएंगी।

शिक्षा क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि नियुक्ति के समय जो नियम प्रभावी थे, उसी आधार पर नियुक्तियों की वैधता तय की जानी चाहिए। बाद में लागू की गई पात्रता परीक्षाओं को पुराने नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना न्यायसंगत नहीं माना जा सकता।

गौरतलब है कि 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई ने अधिसूचना जारी कर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए टीईटी को आवश्यक पात्रता घोषित किया था। इसके बाद नियुक्त होने वाले शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य माना गया।

एनसीटीई के इस स्पष्ट रुख से हिमाचल प्रदेश सहित देशभर के उन हजारों शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से अपनी सेवा सुरक्षा और टीईटी की अनिवार्यता को लेकर असमंजस की स्थिति में थे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.