Home क्राइम Himachal News: HRTC बस में 19 साल की युवती से 1 किलो चरस बरामद, नूरपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Himachal News: HRTC बस में 19 साल की युवती से 1 किलो चरस बरामद, नूरपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal News: एचआरटीसी बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती के बैग से 1 किलो से अधिक चरस बरामद, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर (कांगड़ा): एचआरटीसी बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती के बैग से एक किलो से अधिक चरस बरामद होने से नूरपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुरुआती जांच में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था।

नूरपुर पुलिस जिला की सीआईए-1 टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एचआरटीसी बस में यात्रा कर रही एक 19 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सीआईए-1 की टीम गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में गश्त, अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पालमपुर क्षेत्र की एक युवती एचआरटीसी बस में भारी मात्रा में चरस लेकर नूरपुर की ओर आ रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जसूर के बौड़ चौक के समीप नाका लगाया और संबंधित एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार एक युवती की तलाशी के दौरान उसके बैग से 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान गुनगुन (19) पुत्री शशि कुमार निवासी गांव खिल्डू, डाकघर बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में की है। मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर सैंपल सील किए।

पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस व्यक्ति या नेटवर्क तक पहुंचाया जाना था। साथ ही ड्रग तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.