विश्व एमएसएमई दिवस पर कालाअंब के उद्यमियों ने सदस्य सचिव से की शिष्टाचार भेंट
कालाअंब (सिरमौर)। विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर शनिवार को कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने उद्योग विभाग के सदस्य सचिव गुरप्यारा राम डोगरा से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात लघु उद्योग भारती फार्मा विंग के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंगला के नेतृत्व में आयोजित की गई।
इस दौरान उद्यमियों ने सदस्य सचिव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में जलपान किया।बैठक के दौरान एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और औद्योगिक क्षेत्र की कुछ समस्याओं पर भी संक्षिप्त चर्चा की गई।
उद्यमियों ने लघु एवं मध्यम उद्योगों के समक्ष आने वाली चुनौतियों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं सदस्य सचिव ने भी उद्योगों के विकास से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।
हालांकि यह मुलाकात औपचारिक बैठक के रूप में नहीं की गई थी और न ही किसी विशेष एजेंडे पर विस्तृत चर्चा हुई, लेकिन उद्यमियों और विभागीय प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक संवाद देखने को मिला।
इस अवसर पर कालाअंब के उद्यमी पंकज जैन, दीपक, नरेश और वीरू राम भी मौजूद रहे। सभी ने एमएसएमई क्षेत्र की मजबूती और औद्योगिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
