Home हादसा चंबा: गहरे नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत 4 की दर्दनाक मौत; एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा

चंबा: गहरे नाले में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत 4 की दर्दनाक मौत; एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Road Accident: चंबा में दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी कार; तीन महिलाओं समेत चार की मौत, एक घायल

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से शनिवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भरमौर क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

भरमौर उपमंडल के उरेई-सांबरा मार्ग पर सारनी पुल के समीप घटोर नाले में कार गिरने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में रवि कांत (32) पुत्र मदन लाल निवासी रुहणू कोठी भरमौर, चतरो देवी पत्नी पुन्नू राम निवासी गांव उरेई, बसेरो देवी पत्नी गनीया राम निवासी गांव उरेई तथा लता देवी पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी उरेई तहसील भरमौर की मौत हो गई। इनमें से लता देवी ने मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं राकेश कुमार पुत्र पुरुषोत्तम निवासी रुहणू कोठी भरमौर घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

उधर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

(रिपोर्ट: दैनिक जनवार्ता)

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.