Home समस्या कालाअंब: 29 जून को 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, कालाअंब के इन इलाकों में रहेगा पावर कट

कालाअंब: 29 जून को 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, कालाअंब के इन इलाकों में रहेगा पावर कट

by Dainik Janvarta
0 comment

6 घंटे बिजली गुल रहेगी कालाअंब के कई इलाकों में, 29 जून को सुबह 7 बजे से लगेगा बिजली कट

कालाअंब (सिरमौर)। अगर आप कालाअंब और आसपास के क्षेत्रों में रहते हैं तो 29 जून को अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, क्योंकि क्षेत्र के कई इलाकों में करीब छह घंटे तक बिजली गुल रहने वाली है। विद्युत उपमंडल कालाअंब ने सोमवार को निर्धारित शटडाउन की सूचना जारी की है।

जानकारी के अनुसार 33/11 केवी सब-स्टेशन कालाअंब से निकलने वाले फीडर नंबर 01 से 11 तक की विद्युत आपूर्ति 29 जून (सोमवार) को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग द्वारा यह शटडाउन सामान्य रखरखाव, मरम्मत और लोड शिफ्टिंग के कार्यों के लिए लिया जा रहा है।

पहले यह कार्य 28 जून (रविवार) को प्रस्तावित था, लेकिन उसी दिन आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान को देखते हुए विभाग ने इसे स्थगित कर दिया। अब यह कार्य सोमवार को किया जाएगा।

शटडाउन के दौरान खारा खारी, नागल सुकेती, मोगीनंद, मैनथापल, ओगली और ढाकावाला क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को पहले से आवश्यक तैयारियां करने की सलाह दी गई है।

विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने उपभोक्ताओं से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही यह शटडाउन प्रभावी रहेगा।

विभाग का कहना है कि समय-समय पर होने वाले ऐसे रखरखाव कार्य बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए आवश्यक हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.