Home क्राइम Paonta Sahib: कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद बुजुर्ग पर हमला, घर से लाखों का सामान चोरी, सिख समाज में रोष

Paonta Sahib: कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद बुजुर्ग पर हमला, घर से लाखों का सामान चोरी, सिख समाज में रोष

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब: पहले घर में चोरी, फिर बुजुर्ग कांग्रेस नेता से मारपीट; एक आरोपी हिरासत में, युवती फरार

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में एक बुजुर्ग सिख नेता और पूर्व पार्षद के साथ मारपीट तथा चोरी का मामला सामने आने के बाद शहर में रोष का माहौल है। कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेता के साथ हुई इस घटना को लेकर सिख समाज ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता इंदर पाल सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर-08, पांवटा साहिब ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनके मकान में किराये के लिए दो कमरे बने हुए हैं। कुछ समय पहले साक्षी नामक एक युवती ने उनसे कमरा किराये पर मांगा था, लेकिन उन्होंने कमरा देने से इनकार कर दिया था।

शिकायत के अनुसार 22 जून को जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा और जाली टूटी हुई थी। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। वहीं घर से 35 हजार रुपये नकद और एप्पल कंपनी के तीन मोबाइल फोन गायब पाए गए।

पीड़ित का आरोप है कि बाद में संबंधित युवती दोबारा मिली और उसने बताया कि चोरी का सामान उसके साथियों के पास है। इसके बाद वह उन्हें किशनपुरा रोड स्थित एक कमरे में ले गई, जहां मौजूद प्रशांत नामक युवक और एक अन्य महिला के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की गई।

घटना के बाद पुलिस थाना पांवटा साहिब में तीन आरोपियों के खिलाफ चोरी और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी युवती अभी फरार बताई जा रही है।

एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच कर रही है तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

उधर, शहरवासियों और सिख समाज ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.