Home राज्य हमीरपुर: सुसाइड नोट में स्कूल और शिक्षकों पर आरोप, अब प्रिंसिपल का तबादला; छात्र आत्महत्या मामले में जांच तेज

हमीरपुर: सुसाइड नोट में स्कूल और शिक्षकों पर आरोप, अब प्रिंसिपल का तबादला; छात्र आत्महत्या मामले में जांच तेज

by Dainik Janvarta
0 comment

होमवर्क पूरा कर लिखा सुसाइड नोट, अब प्रिंसिपल का तबादला; सुजानपुर छात्र आत्महत्या मामले में जांच तेज

हमीरपुर। देर रात तक पढ़ाई, अगले दिन टेस्ट की तैयारी और फिर एक ऐसा कदम जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। सुजानपुर के पटलांदर में 16 वर्षीय छात्र की कथित आत्महत्या के मामले में अब जांच और तेज हो गई है। इस बीच संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल का तबादला चंबा किए जाने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

जानकारी के अनुसार डीएवी स्कूल के छात्र ने कथित तौर पर अपना होमवर्क पूरा करने के बाद कॉपी के अंतिम पृष्ठ पर सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद उसने वह पन्ना फाड़कर अपनी पैंट की जेब में रख लिया। अगले दिन स्कूल में टेस्ट होना था और परिजनों के अनुसार छात्र देर रात तक पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस ने सुसाइड नोट के साथ उस कॉपी को भी कब्जे में ले लिया है, जिसमें नोट लिखे जाने के बाद पन्ना फाड़ा गया था। जांच के तहत अब नोट में लिखी गई हैंडराइटिंग का मिलान भी करवाया जाएगा, ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित स्कूल से कई महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं। इनमें विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों का विवरण और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। वहीं, मामले की तह तक पहुंचने के लिए कई शिक्षकों से लगातार पूछताछ की जा रही है। स्कूल प्रिंसिपल से भी दो दिनों तक विस्तृत पूछताछ की जा चुकी है।

बताया जा रहा है कि छात्र द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में शिक्षण संस्थान और कुछ अध्यापकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद छात्र का अंतिम संस्कार भलूंदर श्मशानघाट में किया गया, जहां क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उधर, जिला कांगड़ा के निजी स्कूलों में छात्रों से जुड़े मामलों को लेकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने भी कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने हमीरपुर के इस मामले सहित कांगड़ा के अन्य मामलों में संबंधित पुलिस थानों से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने बताया कि बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.