Home राज्यहिमाचल प्रदेश बड़ी खबर: पांवटा साहिब में अलर्ट! पांवटा साहिब पहुंचे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात

बड़ी खबर: पांवटा साहिब में अलर्ट! पांवटा साहिब पहुंचे निहंग, कुल्हाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात

by Dainik Janvarta
0 comment

निहंगों की एंट्री से पांवटा साहिब में हलचल, कुल्हाल बॉर्डर पर सख्त निगरानी

उत्तराखंड कूच के बीच पांवटा साहिब पहुंचे निहंग, हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर अलर्ट

कुल्हाल बैरियर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पांवटा साहिब में जुटने लगे निहंग

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तराखंड कूच के ऐलान के बाद बड़ी संख्या में निहंगों के पांवटा साहिब पहुंचने से हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। कुल्हाल बैरियर पर हर वाहन की जांच की जा रही है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

सीमा पर बढ़ी गतिविधियों और निहंगों की संभावित आवाजाही को देखते हुए उत्तराखंड और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार को पूरे दिन कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल मुस्तैद रहे।

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में चल रहे विवाद के बीच निहंगों द्वारा उत्तराखंड कूच के ऐलान के बाद प्रशासन पहले से ही सतर्क था। इसी बीच बड़ी संख्या में निहंगों के पांवटा साहिब पहुंचने से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई।

देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र स्थित कुल्हाल बैरियर पर उत्तराखंड पुलिस, आईटीबीपी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहे। सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई और बिना सत्यापन किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या समूह को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक देहात पंकज गैरोला, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, विकासनगर थाना प्रभारी राजीव रौथाण तथा पांवटा साहिब थाना प्रभारी कुलवंत सिंह समेत कई अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने मौके पर पहुंचे।

डाकपत्थर पुल और डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह इलाका हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है, इसलिए यहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।

कुल्हाल बैरियर पर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई और उनकी पहचान संबंधी जानकारी जुटाई गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी विशेष समुदाय को लक्षित करने के लिए नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और हालात पर पल-पल निगरानी रखी जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.