Home क्राइम त्रिलोकपुर में सनसनी: माता ललिता देवी मंदिर के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

त्रिलोकपुर में सनसनी: माता ललिता देवी मंदिर के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

by Dainik Janvarta
0 comment

मंदिर के प्रवेश द्वार के पास पेड़ से लटका मिला व्यक्ति, सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी

कालाअंब (सिरमौर)। माता ललिता मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर की ओर जा रहे थे तो पेड़ से लटका शव देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

घटना सिरमौर जिले के त्रिलोकपुर क्षेत्र की है, जहां मंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग के पास स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान शिव कुमार (45) पुत्र निवासी पुड़िया, तहसील एवं जिला हरदोई, उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच के तहत पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जिला पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Paonta Sahib Accident: गलत दिशा में आ रही बाइक ट्रक से टकराई, तीन युवक घायल; देर रात हुआ दर्दनाक हादसा

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.