Home क्राइम सिरमौर में मारपीट के दो मामले: रास्ता रोककर की पिटाई, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

सिरमौर में मारपीट के दो मामले: रास्ता रोककर की पिटाई, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में मारपीट के दो मामले दर्ज, रास्ता रोककर हमला और धमकी देने के आरोप

सिरमौर में मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला के माजरा और रेणुकाजी क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग विवादों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में रास्ता रोकने, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

ददाहू/पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के माजरा और रेणुकाजी थाना क्षेत्रों में मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला पुलिस थाना माजरा के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सुरेश कुमार पुत्र हुक्मी राम निवासी गांव भारापुर, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब ने शिकायत दी है कि 15 जून 2026 को वह धौलाकुआं से सामान लेकर मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचने पर रास्ते में खड़ी एक मोटरसाइकिल के कारण उसे रुकना पड़ा।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने मोटरसाइकिल मालिक राजीव पुत्र स्वर्ण सिंह से वाहन हटाने का अनुरोध किया तो कथित तौर पर राजीव और उसके पिता स्वर्ण सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया तथा गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरा मामला पुलिस थाना रेणुकाजी में दर्ज हुआ है। बबलू तोमर पुत्र बाबू राम निवासी गांव तिरमली दयार, तहसील ददाहू ने शिकायत में बताया कि 9 जून 2026 की सुबह करीब 8:50 बजे वह अपने घर से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान जलाल पुल के पास सोहम नामक युवक और उसका एक साथी खड़े थे, जहां कथित रूप से सोहम ने उसके साथ थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसी दिन शाम को स्कूल से घर लौटते समय जलाल पुल तिरमली के पास सोहम निवासी बिरला और उसके दो साथी कर्ण व संजू ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ दोबारा मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा घटनाओं की जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.