Home हादसा किन्नौर: ओवरलोड डंपर चढ़ते ही सतलुज में समाया 190 फीट का पुल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

किन्नौर: ओवरलोड डंपर चढ़ते ही सतलुज में समाया 190 फीट का पुल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

by Dainik Janvarta
0 comment

किन्नौर में कुछ ही सेकेंड में नदी में समा गया 190 फीट लंबा पुल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

किन्नौर। एक डंपर पुल पर चढ़ा और कुछ ही सेकेंड बाद पूरा 190 फीट लंबा बेली ब्रिज सतलुज नदी में समा गया। पुल टूटने का यह भयावह मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। हादसे के समय पुल पर मौजूद डंपर भी नदी किनारे जा गिरा, जबकि चालक किसी तरह सुरक्षित बच गया।

मंगलवार को जनजातीय जिला किन्नौर के भूस्खलन प्रभावित उरनी क्षेत्र में सतलुज नदी पर बना बेली ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि रेत से लदा एक ओवरलोड डंपर जैसे ही पुल पर पहुंचा, कुछ ही क्षणों में पूरा पुल टूटकर नीचे जा गिरा। हादसे की तेज आवाज से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा और स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को हल्की चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में उरनी ढांक क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन के बाद इस 190 फीट लंबे बेली ब्रिज का निर्माण किया गया था। यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग-5 के विकल्प के तौर पर तैयार किया गया था और सतलुज नदी के पार वैकल्पिक सड़क को चोलिंग पुल से जोड़ता था।

हालांकि पुल टूटने के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। शिमला, रामपुर, रिकांगपिओ, काजा और सांगला घाटी की ओर वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है।

एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि पुल के दोनों ओर ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर रोक संबंधी चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भारी भरकम डंपर पुल पर चढ़ गया, जिससे यह हादसा हुआ। विभाग ने इस घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुल टूटने का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद लोगों में हैरानी और चिंता का माहौल है, क्योंकि कुछ ही सेकेंड में पूरा पुल नदी में समा गया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.