Home समस्या कालाअंब: दो राज्यों के बीच फंसी जल निकासी, बरसात से पहले लोगों की बढ़ी चिंता! त्रिलोकपुर सड़क पर जलभराव का खतरा

कालाअंब: दो राज्यों के बीच फंसी जल निकासी, बरसात से पहले लोगों की बढ़ी चिंता! त्रिलोकपुर सड़क पर जलभराव का खतरा

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब: दो राज्यों की सीमा में फंसी जल निकासी, बरसात से पहले बढ़ी लोगों की चिंता

हरियाणा में बसी कॉलोनियों से रुका पानी का रास्ता, त्रिलोकपुर सड़क पर मंडरा रहा जलभराव का खतरा

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की त्रिलोकपुर संपर्क सड़क पर बरसाती पानी की निकासी का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित इस क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था दोनों राज्यों के बीच फंसी हुई है, जिससे आगामी बरसात के मौसम को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क के एक ओर हिमाचल प्रदेश के रिहायशी क्षेत्रों का पानी और बरसाती जल वर्षों से सड़क के दूसरी ओर स्थित हरियाणा क्षेत्र से होकर निकलता रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा की ओर तेजी से विकसित हुई बड़ी-बड़ी आवासीय कॉलोनियों के कारण पानी की प्राकृतिक निकासी बाधित होने लगी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान ऊपरी क्षेत्रों से आने वाला पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे त्रिलोकपुर सड़क पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले मानसून में हालात और खराब हो सकते हैं।

स्थानीय निवासी अजय वर्मा, अनिल कुमार, करण सिंह, रनेश, राजकुमार, विनय कुमार, प्रकाश, रंजीत सिंह और परवीन ने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही रिहायशी कॉलोनियों के कारण जल निकासी का रास्ता संकरा होता जा रहा है। उन्होंने दोनों राज्यों के जिला प्रशासन से आपसी समन्वय के माध्यम से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि इस समस्या के समाधान का प्रस्ताव जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.