Home राज्यहिमाचल प्रदेश नाहन की महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास कर सकती हैं 8 जुलाई तक आवेदन

नाहन की महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास कर सकती हैं 8 जुलाई तक आवेदन

by Dainik Janvarta
0 comment

Nahan News: नाहन में क्रैच कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक करें आवेदन

नाहन की महिलाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। यदि आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी मानदेय पर काम करना चाहती हैं, तो बाल विकास परियोजना नाहन ने क्रैच कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक महिलाएं 8 जुलाई तक आवेदन जमा कर सकती हैं।

नाहन, 22 जून। बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत वृत्त नाहन शहरी-2 के क्रेच केंद्र अप्पर स्ट्रीट (महलात की घाटी के समीप) में क्रेच कार्यकर्ता और क्रेच सहायिका के एक-एक पद को भरा जाएगा। इसके अलावा वृत्त नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला स्थित क्रेच केंद्र में क्रेच सहायिका के एक पद के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित 8 जुलाई, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा क्रेच सहायिका पद के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है। आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इसके अलावा आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए, जिसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन अथवा संबंधित वृत्त पर्यवेक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.