नाहन में आंगनबाड़ी के 8 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है।
बाल विकास परियोजना नाहन के तहत 8 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई तय की गई है।
नाहन (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के कुल 8 रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ने बताया कि 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 6 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।
इन केंद्रों में भरे जाएंगे पद
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद:
ग्राम पंचायत सुरला के आंगनबाड़ी केंद्र सुरला
ग्राम पंचायत देवका पुड़ला के आंगनबाड़ी केंद्र पुड़ला
आंगनबाड़ी सहायिका के पद:
ग्राम पंचायत विक्रमबाग के आंगनबाड़ी केंद्र डाडुवाला
ग्राम पंचायत पालियो के आंगनबाड़ी केंद्र पालियो
ग्राम पंचायत बनकला के आंगनबाड़ी केंद्र कून
ग्राम पंचायत बनकला के आंगनबाड़ी केंद्र बनकला
ग्राम पंचायत ददाहू के आंगनबाड़ी केंद्र चूली
ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी
क्या है योग्यता?
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए अभ्यर्थी का:
कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है।
आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
आवेदन के साथ लगाने होंगे ये दस्तावेज
आवेदक सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न किए जा सकते हैं:
जाति प्रमाण पत्र
बेरोजगारी प्रमाण पत्र
वार्षिक आय प्रमाण पत्र
अन्य आवश्यक सत्यापित दस्तावेज
वार्षिक आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा उपमंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा जारी होना चाहिए।
कब और कहां होंगे साक्षात्कार?
इन पदों के लिए साक्षात्कार 15 जुलाई 2026 को सुबह 10:30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी, नाहन कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए अलग से कोई पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
इच्छुक महिलाएं अपने आवेदन किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, नाहन में जमा करवा सकती हैं।
