Home राज्यहिमाचल प्रदेश Sirmaur: इन गांवों में खत्म होगी लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या, लगेंगे 70 नए ट्रांसफार्मर

Sirmaur: इन गांवों में खत्म होगी लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या, लगेंगे 70 नए ट्रांसफार्मर

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal: बार-बार बिजली कटौती से मिलेगी राहत! कालाअंब के गांवों में लग रहे 70 नए ट्रांसफार्मर

अब लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से जल्द मिलेगी छुटकारा। बिजली विभाग ने कालाअंब के ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ा कदम उठाया है। कई गांवों में नए ट्रांसफार्मर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलने वाला है।

कालाअंब (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल कालाअंब के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को मजबूत बनाने के लिए विभाग ने बड़े स्तर पर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है। उपमंडल के विभिन्न गांवों में अब तक 27 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं, जबकि कुल 70 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विभाग के अनुसार मोगीनंद, नागल-सकेती, कालाअंब, बर्मा पापड़ी, कौलावाला भूड़ सहित करीब एक दर्जन गांवों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा चुके हैं। शेष क्षेत्रों में भी जल्द कार्य पूरा किया जाएगा।

विद्युत उपमंडल कालाअंब के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली की खपत और बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए यह योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि नए ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि पूरे उपमंडल में 70 ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने हैं। इससे आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.