Home क्राइम Himachal: आधी रात घर के बाहर बजता रहा हॉर्न, बाहर निकले व्यक्ति पर दराट से हमला, हाथ बुरी तरह कटा

Himachal: आधी रात घर के बाहर बजता रहा हॉर्न, बाहर निकले व्यक्ति पर दराट से हमला, हाथ बुरी तरह कटा

by Dainik Janvarta
0 comment

मंडी जिले में आधी रात घर के बाहर मचा हंगामा, बाहर निकलते ही व्यक्ति पर दराट से हमला, हाथ गंभीर रूप से जख्मी

मंडी। आधी रात को घर के बाहर अचानक गाड़ी के लगातार बजते हॉर्न और गाली-गलौज की आवाजें सुनाई दीं। जब घर से बाहर निकलकर एक व्यक्ति ने इसका विरोध किया, तो कुछ ही पलों में विवाद खूनी झड़प में बदल गया। तेजधार हथियार से किए गए हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।

मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में सामने आई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बस्सी के तहत आने वाले क्षेत्र में 45 वर्षीय हेमराज पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांव नेर घरवासड़ा, जोगिंद्रनगर ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक वह देर रात अपने घर में खाना खा रहा था, तभी घर के बाहर कुछ लोग गाड़ी का हॉर्न लगातार बजाने लगे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।

शोर-शराबा सुनकर जब हेमराज घर से बाहर निकला और आरोपियों को ऐसा करने से रोका, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक आरोपी ने दराट से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ पर गंभीर चोट आई।

हमले के बाद घायल व्यक्ति लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बलबीर, आर्यन और आदित्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश और मामले की जांच जारी है।

जिला पुलिस के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.