Home स्वास्थ्य नाहन के पक्का तालाब में जुटी भारी भीड़, सांसद सुरेश कश्यप ने दिया ऐसा संदेश जिसने सबको सोचने पर किया मजबूर

नाहन के पक्का तालाब में जुटी भारी भीड़, सांसद सुरेश कश्यप ने दिया ऐसा संदेश जिसने सबको सोचने पर किया मजबूर

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, सांसद सुरेश कश्यप बोले- योग नहीं अपनाया तो बढ़ेगी बीमारी और तनाव

नाहन, 21 जून। पक्का तालाब मैदान नाहन शनिवार सुबह योगमय हो गया। हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच सांसद सुरेश कश्यप ने बड़ा संदेश देते हुए कहा कि यदि योग को जीवनशैली का हिस्सा नहीं बनाया गया तो आने वाले समय में तनाव और बीमारियां बड़ी चुनौती बन सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नाहन के पक्का तालाब मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और बेहतर जीवन का आधार है।

आयुष विभाग सिरमौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पार्षद नरेंद्र तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योग एवं प्राणायाम किया।

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जिससे आज पूरा विश्व जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन, आत्मा और समाज को जोड़ने वाली संपूर्ण जीवन पद्धति है तथा यह स्वस्थ जीवनशैली और सामूहिक कल्याण को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रखी गई है, जिसका उद्देश्य बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश देना है। उन्होंने लोगों से योग और प्राणायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सदियों से योग, साधना और ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है। उन्होंने कहा कि योग की परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है ताकि युवा स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जी सकें।

उन्होंने लोगों से नियमित योग एवं व्यायाम अपनाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा 1 जून से 20 जून तक ऑनलाइन योग सत्र भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर अतिथियों को औषधीय पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। योग विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद पारिक ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए तथा इनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.